फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांडी फोड़ने के लिए करनी पड़ी बड़ी मशक्कत

विज्ञापन
दुद्धी में जन्माष्टमी के डोला जुलूस में श्री संकट मोचन मंदिर पर उमड़ी आस्था की भीड़ - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर रविवार की शाम आस्था का जन सैलाब भगवान श्रीकृष्ण के दही हांडी जुलूस में उमड़ पड़ा। हर गली से दही हांडी से सराबोर भक्तों का रेला सड़क पर निकला तो दुद्धी में मथुरा वृंदावन की झलक लोगों को दिखनी शुरू हो गई। डोला जुलूस में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... का उद्घोष होता रहा।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे के बाद तहसील मुख्यालय का वातावरण पूरी तरह से श्रीकृष्ण के जयकारे से भक्तिमय हो गया। संकट मोचन मंदिर के पास युवा शक्ति फाउंडेशन की तरफ से बांधी गई तीन मटकी को फोड़ने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हरि बोल के नारे के साथ युवाओं की टोली मटका फोड़ने के लिए कई बार प्रयास किया। इसके पश्चात मां काली मंदिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा डोला जुलूस में आगे बढ़ी तो उसके पीछे करीब तीन दर्जन डोला सीधे खेल मैदान पर एकत्र हुई। जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि व सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अगुवाई में डोला जुलूस निकला जो मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीधे बीड़ी पत्ता गोदाम तक गया। वहां से वापस होते हुए जुलूस में शामिल भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियों का लोगों ने पूजन किया। टाउन क्लब मैदान पर भी दही हांडी मटका फोड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ने किया। डोला जुलूस में श्रीरामलीला कमेटी समेत नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया। इसमें मुख्य रूप से चंद्रिका आढ़ती, अजीत सिंह, भोलेनाथ आढ़ती, दिनेश आढ़ती, राजू आढ़ती, चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, डॉ. केके चौरसिया, कमलेश मोहन, अखिलेश अग्रहरि, कृपाशंकर, निरंजन अग्रहरि, अंशुमान रॉय, आशीष सोनी, विकास सोनी, उत्कर्ष, रिशांत श्रीवास्तव, विवेक मोहन आदि उपस्थित रहे।

दुद्धी श्री संकट मोचन मंदिर पर मटका फोड़ते युवाओ की टीम।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें