फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नुजहत परवीन की गई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला टी-20 चैलेंज क्रिकेट लीग में एक विकेट कीपर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलाड़ी नुजहत परवीन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) मुनीश जौहरी ने बुधवार को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जब भी नुजहत सिंगरौली में अपने गृहनगर लौटती हैं, तो वह प्रबंधन का आभार व्यक्त करने और वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लेने के लिए एनटीपीसी विंध्याचल का दौरा करती हैं।उ न्होंने महिला क्रिकेट टीम की यात्रा में उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सोमेस बंद्योपाध्याय, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) पीके विश्वास ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उनके नाम के साथ टी-शर्ट वितरित करके नुजहत को सम्मानित किया। टीम सुपरनोवा के खिलाफ फाइनल मैच में विजेता टीम ट्रेलब्लेजर्स का परवीन हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें