सोनभद्र। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। सक्रिय केस में भी कमी आ रही है तो वहीं रिकवरी दर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में 90 फीसदी से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर 85 नए केस मिले तो वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई। 291 लोग स्वस्थ होकर घर गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक अब तक जिले में 16180 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 90.49 फीसदी ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़ा राज्य और देश के औसत रिकवरी दर से ज्यादा है। देश में जहां 84.81 फीसदी लोग स्वस्थ हुए तो वहीं राज्य में 88 फीसदी से अधिक का हौसत है। जिले में मरने वालों की संख्या 234 हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि सक्रिय केस की संख्या घटकर 1304 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने से कोविड अस्पताल में बेड भी खाली होने लगे हैं। पिछले 15 दिन में 2816 मामले सामने आए हैं।
आक्सीजन सपोर्ट के छह बेड खाली
कोविड एल-टू अस्पताल में कुल 300 बेड हैं। जिनमें से बेड पर मरीज हैं। वहीं आईसीयू वार्ड में छह बेड आक्सीजन सपोर्ट के और 11 वेंटिलेटर के खाली हैं। आक्सीजन सिलिंडर की भी पर्याप्त संख्या है।