फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी-विंध्याचल को मिला फेम एक्सिलेंस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी-विंध्याचल को नैगम सामाजिक दायित्व व मानव संसाधन की सर्वश्रेष्ठ प्रतिक्रिया के लिए फेम एक्सीलेंस अवार्ड डायमंड व प्लैटिनम श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री व सांसद किशन पाल गुर्जर की उपस्थिति में ऑनलाइन समारोह में दिया गया। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कोविड संबंधित जन जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को मोबाइल वैन उपलब्ध कराया गया है। इस मोबाइल वैन से जिला सिंगरौली के सभी तहसील क्षेत्रों, नगर निगम, वार्ड व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाइटी को 25 लाख की वित्तीय सहायता दी गई। लॉकडाउन में गरीब लोगों व प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन एवं परिवहन व्यवस्था की गई। 18 ग्राम पंचायतों व दो वार्डों में पोषक आहार का वितरण कराया गया। सुहासिनी संघ व कर्मचारी संगठनों ने भी कोविड महामारी में जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की गई। 1.8 लाख लोग नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत इन कार्यों से लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें