फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पर्चे वैध,चार पदों पर होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2020-2021 के चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए दाखिल 32 प्रत्याशियों के सभी पर्चे वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। अब अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मुकाबला होगा। शेष 19 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को प्रत्याशियों के पर्चों की जांच की गई तो सभी पर्चे वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। अब वजह से सिर्फ अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मुकाबला होगा। 23 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 24 को मतगणना कराई जाएगी। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 19 पदों पर अकेला पर्चा दाखिल होने की वजह से इनका निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश राय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी एवं महेंद्र प्रसाद शुक्ला के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर अंशुमान सिंह, अशोक कुमार, चंद्रपाल शुक्ला, मुहम्मद असलम व सत्यदेव पांडेय के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पांडेय, शिवजी रॉय व सुरेश कुमार मिश्रा के बीच टक्कर होगी। वहीं संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर दिलीप कुमार सिंह व हरिओम सेठ के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें