क्वालिटी सर्किल फेडरेशन आफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा बड़ोदरा व विशाखापट्नम में आयोजित कार्यक्रमों में एनटीपीसी विंध्याचल को क्वालिटी सर्किल में बेहतरीन कार्य के लिए चार गोल्ड अवार्ड दिए गए। इसी के साथ दो सिल्वर अवार्ड भी परियोजना को प्राप्त हुए। एक साथ छह सम्मान मिलने से परियोजना के अधिकारियों व कर्मियों में प्रसन्नता है।
एनटीपीसी विंध्याचल की कुल छह टीमों ने बीते दिनों अलग-अलग स्थानों पर क्यूसीएफआई द्वारा आयोजित 26 वीं क्वालिटी सर्कल के वार्षिक सम्मेलनों में भाग लिया और चार गोल्ड के साथ दो सिल्वर अवार्ड प्राप्त किए।
विंध्याचल की बीएमडी की उत्कर्ष वोलकनों क्वालिटी सर्किल, वित्त व लेखा विभाग की बेव क्वालिटी सर्किल तथा सीएचपी विभाग की चक्र क्वालिटी सर्किल को गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया तथा विंध्य चिकित्सालय की जाग्रति क्वालिटी सर्किल तथा टीएमडी विभाग की उद्गम क्वालिटी सर्किल को सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एनटीपीसी विंध्याचल के प्रमुख व कार्यकारी निदेशक एसके रॉय व महाप्रबंधकगणों ने क्वालिटी सर्किल के टीम के सदस्यों को बधाई दी।