फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी कर्मियों को मिली बस सुविधा

Mon, 01 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद नगर, शक्तिनगर एवं विंध्यनगर के कर्मियों की सुविधा के लिए सोमवार को रिहंदनगर (बीजपुर) से वाराणसी के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
उन्होंने बताया किया कि परियोजना से अनुबंधित यह बस सेवा सप्ताह में तीन दिन रिहंद नगर से,

तीन दिन शक्तिनगर से वाराणसी रेलवे स्टेशन ओर एअरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन बस की वापसी भी होगी। एनटीपीसी कर्मियों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


खासकर बीजपुर से किसी रोडवेज बस सेवा का संचालन न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। एक भी एसी बस सेवा न होने से भी लोगों को दिक्कत हो रही थी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एस सरकार, एके मुखर्जी, अपर महाप्रबंधक रंजन कुमार, एके केशरी, रजनीश रस्तोगी, जीसी पांडेय, आरबी पांडेय, एस मित्रा, बीएल स्वामी, उप महाप्रबंधक एचआर रवींद्र कुमार मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें