फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रधानमंत्री आवास नगरीय के लिए अब नए सिरे से करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए अब लाभार्थियाें को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में निकायों से जितने भी ऑफलाइन आवेदन हुए थे, वह पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सके हैं। उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

वरीयता के आधार पर आवास के लिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। शुक्रवार को हुए वर्चुअल मीटिंग में इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई। केंद्र सरकार की ओर से नगरीय क्षेत्रों में निवास कर रहे गरीबों को पक्का छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास नगरीय योजना चलाई जा रही है।
बीते कुछ माह में निकायों से 2200 से अधिक आवेदन डूडा कार्यालय में आए। पोर्टल बंद होने से आवेदन अपडेट नहीं हो सके हैं। हाल ही में शासन ने इस योजना में ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था बंद कर दी है।
विज्ञापन

अब आवास के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में डूडा अधिकारी राजेश उपाध्याय का कहना है कि जिन गरीबों को अभी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छह माह के अंदर ऑफलाइन आवेदन करने वाले ऐसे लोग जिन्हें आवास नहीं मिला है, उन्हे भी ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना फेज 1.0 के मुकाबले प्रधानमंत्री आवास योजना फेज 2.0 में कई बदलाव किए गए हैं।

आवेदन के लिए ये कागजात जरूरी
प्रधानमंत्री आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन के आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि, परिवार के सदस्यों का आधार विवरण, आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण, जो आधार से जुड़ा हो, आय प्रमाणपत्र पीडीएफ फाइल में, भूमि दस्तावेज लगाना जरूरी है। किसी भी सहज जन सेवा केंद्र से प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें