फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर दफ्तर में दिखेगा समूह की महिलाओं का हुनर

विज्ञापन
विकास भवन में एलआरएलएम के जिला प्रबंधक को आफीस फाइल भेट करती आजीविका मिशन की संजू देवी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वैसे तो जिले में काफी काम कर रही हैं। जैविक खेती की बात हो या फिर अचार, पापड़, नमकीन बनाने की। बांस के उत्पाद तो दूसरे राज्यों में इनकी पहचान बना रहे हैं। अब इन्हीं महिलाओं का हुनर जिले के विभिन्न विभागों में भी देखने को मिलेगा। आजीविका मिशन के तहत महिलाएं अब फाइल बना रही हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय में 400 फाइल की आपूर्ति से इसकी शुरुआत भी कर दी गई।
विज्ञापन

आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक के पटेहरा गांव में संचालित होने वाले आजीविका समूह की महिलाओं ने ऑफिस फाइल तैयार करना शुरू किया है। उनके द्वारा तैयार फाइलों की पहली खेप विभाग ने खुद ली है। बृहस्पतिवार को चार सौ फाइल लेकर समूह को 3800 रुपये का भुगतान किया गया। अब आगे समूह की तरफ से बनाई जाने वाली फाइलों को अन्य विभागों में भी आपूर्ति के लिए प्रयास किया जाएगा। इससे एक तो दफ्तरों में स्टेशनरी के लिए दुकान पर जान वाली समस्या दूर हो जाएगी और दूसरे महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें