फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाइसेंस के लिए माह भर के भीतर आएगा बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संभागीय परिवहन परिवहन कार्यालय में स्थायी और अस्थायी डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) बनाने के कार्य में तेजी आई है। डीएल के लिए आवेदन करने के एक माह के अंदर औपचारिकता के लिए वाहन स्वामियों को बुलाया जा रहा है। पहले आवेदन के दो से तीन माह बाद वाहन स्वामी बुलाए जाते थे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लर्निंग और स्थायी डीएल बनाने की गति बढ़ा दी है। डीएल बनवाने के लिए आवेदकों को जल्द तारीखें मिलेंगी। पहले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दो से तीन महीने में तारीख मिलती थी। आवेदकों को डीएल बनवाने के लिए कई बार दफ्तर का चक्कर भी लगाना पड़ता था, लेकिन अब लाइसेंसों की संख्या बढने से 20 से 30 दिन के भीतर बुलावा आ जाएगा। परिवहन विभाग का मानना हैं कि लोग दशहरा और दीपावली के आसपास सबसे अधिक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हैं। रोजाना बनने वाले डीएल की संख्या बढ़ने से आवेदकों को टाइम स्लॉट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आवेदक ऑनलाइन फीस जमा करके टाइम स्लॉट लेकर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।
निर्धारित समयसीमा के भीतर डीएल बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है। आवेदन करते ही आवेदक को बुलाने की तिथि घोषित कर दी जाती है। आवेदकों को डीएल बनवाने में कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।-अनिल कुमार मिश्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें