फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना के गंभीर मरीजों को किया जाएगा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस केे रोगियों को भर्ती और डिस्चार्ज करने के लिए नई नीति लागू कर दी गई है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। संक्रमित पाए गए लोगों में तीन दिन तक लक्षण न दिखने पर छुट्टी दे दी जाएगी। अमित मोहन प्रसाद अपर मुख्य सचिव ने डीएम, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी को पॉलिसी के संबंध में पत्र भेज कर अवगत करा दिया है। डीएम एस. राजलिंगम ने सीएमओ को नई पॉलिसी के तहत उपचार और डिस्चार्ज करने को कहां है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिल चुकी है। हालांकि संक्रमित पाए गए लोगों में से 22 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा लौट चुके हैं। अभी सात लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर कोविड 19 लेबल वन में उपचार चल रहा है। हालांकि अब शासन ने कोरोना के रोगियों को भर्ती कर इलाज करने और डिस्चार्ज करने की पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कोरोना लक्षण विहिन रोगियों के लिए पॉलिसी बनाई गई है कि रोगियों को अगर कोई लक्षण प्रकट नहीं होते है तो भर्ती तिथि के दसवें दिन बिना किसी जांच केडिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें