फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब साढ़े सात बजे से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, 12 बजे होगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार से लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में एहतियातन 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक था।
विज्ञापन



जिले में शनिवार को सुबह से ही तेज लू चलने लगी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम के आदेश पर बीएसए मुकुल आनंद ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय घटाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया है।
यह व्यवस्था सोमवार से स्कूलों पर लागू होगी। जिले में कई स्कूलों में बेहतर छाया के प्रबंध नहीं हैं तो कई स्कूलाें में पर्याप्त कमरे नहीं हैं। ऐसे में बच्चों को गर्मी के बीच पढा़ई करनी पड़ रही है। इससे बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। सुबह से ही चुभती धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन और अधिक गर्म हो सकते हैं। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छाया और पेयजल के उचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क कर प्रर्याप्त मात्रा में ओआरएस और ग्लूकोज के प्रबंध के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अभिभावकों से भी बच्चों को गमछा और धूप से बचाने के अन्य जरूरी उपाय के साथ बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें