फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लूसा-सक्तेशगढ़ के बीच अब सरसो ग्राम नया स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुनार-चोपन रेल मार्ग पर अब सरसो ग्राम के रूप में नया स्टेशन जुड़ गया है। शुक्रवार को इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस नए स्टेशन के बनने के बाद ट्रेनों के परिचालन में सहूलियत आएगी।
विज्ञापन

इस रेल मार्ग पर चार नए स्टेशन बनने हैं। इन पर काम पिछले दो साल से चल रहा था। दो रेलवे स्टेशन का निर्माण हो चुका है। लूसा व सक्तेशगढ़ के बीच सरसो ग्राम नए स्टेशन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनी सारस्वत की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नए स्टेशन के बनने से विशेषकर मालगाड़ियों के आवागमन में आसानी होगी। मेल एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को भी गति मिलेगी। सरसो ग्राम स्टेशन श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम से तीन किमी दूर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें