फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी की टंकियों पर नहीं चढ़ सकेंगे प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पानी की टंकियों पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने टंकियों की सीढ़ियों पर ताला लगाने और निष्प्रयोज्य टंकियों को तोड़ने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब कोई पानी की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन नहीं कर पाएगा। शासन के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से पानी की टंकियों के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग पानी की टंकी पर चढ़ चुके हैं। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को टंकी पर चढ़ने वालों को उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को टंकियों के सीढ़ियों पर ताला बंद कराने का आदेश दिया है। ताकि कोई भी व्यक्ति टंकी पर न चढ़ने पाए। पिछले दिनों सूबे के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिलों के डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि अक्सर लोग पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते हैं जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इसलिए सभी पानी की टंकियों की सीढ़ी और परिसर में ताला लगा दिया जाए जिससे कोई ऐसा कर न सके। निष्प्रयोज्य पानी की टंकी को तोड़ दिया जाए। नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन ने पानी की टंकियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
-
वर्जन...
नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत घोरावल, ओबरा, चोपन, दुद्वी, पिपरी और रेणुकूट के ईओ से पानी की टंकियों के बारे में सूचना मांग गई है। शासन के मंशानुसार पानी की टंकियों की सीढ़ियों पर ताला बंद करवाया जाएगा।-योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें