फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब आवास के लिए 1.30 लाख की जगह मिलेंगे 1.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्य क्षेत्र यानी सोनभद्र और मिर्जापुर जनपद के आवास के नए लाभार्थियों को अब पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये ही मिलेंगे। अभी तक विंध्य क्षेत्र के लाभार्थियों को 1.30 लाख रुपये मिलते थे। शासन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दूसरे जनपदों के पात्रों को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं।
मगर विंध्य क्षेत्र एवं बुंदेलखंड के पठारी क्षेत्र होने के नाते यहां के लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 10 हजार रुपये अधिक मिलते थे। इस तरह विंध्य क्षेत्र (सोनभद्र और मिर्जापुर) के लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये मिलते थे। मगर अब शासन की तरफ से 10 हजार रुपये की कटौती कर दी गई है। शासन का मानना है कि पठारी क्षेत्रों में निवास कर रहे शत प्रतिशत गरीब जो पात्र थे, उनका पक्का आवास बन चुका है। अब समतल एरिया में निवास कर रहे गरीबों का आवास बनना है। ऐसे में अतिरिक्त धनराशि की कटौती की गई है। शासन के इस आदेश से विंध्य क्षेत्र के आवास के लाभार्थियों में मायूसी देखी जा रही है।
विज्ञापन


439 अल्पसंख्यकों को मिला पीएम आवास
चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जनपद सोनभद्र के 439 अल्पसंख्यकों को पक्का आवास आवंटित हुआ है। इसी तरह 3304 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन लाभार्थियों को 1.30 लाख रुपये प्रति आवास मिले हैं। इसके बाद जिन लाभार्थियों का चयन दोनों योजनाओं में होगा, उन्हें सिर्फ 1.20 लाख रुपये ही आवास निर्माण के लिए मिलेंगे।
-
वर्जन:
विंध्य क्षेत्र एवं बुंदेलखंड का भौगोगिक क्षेत्र पठारी है। इस नाते यहां के लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 10 हजार रुपये अधिक यानी 1.30 लाख रुपये मिलते थे। शासन ने अब 10 हजार रुपये की कटौती की है। अब नए लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये ही मिलेंगे। -रामशिरोमणि मौर्य, पीडी-डीआरडीए।

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें