सोनभद्र। कृषि विभाग की तरफ से से किसानों को मिलाकर बनाए गए कलस्टर मेें शामिल किए गये किसानों में धान के बीज और अन्य कृषि यंत्र नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। कृषि विभाग जिले के प्रदर्शन के लिए चयनित किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज मुहैया करायेगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किए दिए गए हैं। विभाग प्रदर्शन के लिए किसानों के चयन में जुट गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार की ओर से कृषि विभाग का किसानों के सौ हेक्टेयर भूमि को मिलाकर कलस्टर बनाने का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में जिले में कृषि विभाग केे अधिकारी और कर्मचारी किसानों का चयन कर कलस्टर बनाने में जुट गए हैं। हालांकि अभी तक शासन से कितने कलस्टर बनाए जाएंगे, इसका लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि विभाग द्वारा अधिक से अधिक कलस्टर बनाकर किसानों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि अधिकारी के मुताबिक कलस्टर में शामिल सभी किसानों को शत प्रतिशत धान, उड़द, अरहर बीज समेत अन्य कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की अगुवाई में कलस्टर बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं कृषि विभाग में पंजीयन कराने वाले अन्य किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज समेत अन्य कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर स्थापित राजकीय कृषि बीज गोदामों पर धान आदि का बीज भेजने की भी तैयारी तेज कर दी गई है। ताकि किसानों को जरूरत पड़ने पर मुहैया कराया जा सकें।