फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब कलर कोड के साथ नगर की सड़कों पर दौड़ेगा ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस की ओर से की गई पहल ई-रिक्शा चालकों को नागवार गुजरी है। वाहनों की धर पकड़ से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार की दोपहर बढ़ौली चौक पर हंगामा मचाया। यातायात पुलिस के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। गुस्साए चालक बीच सड़क धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वह शांत हुए। दोपहर बाद कोतवाली में हुई बैठक में कलर कोड के साथ रूट तय करते हुए इसके अनुसार ही ई-रिक्शा संचालन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर में ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिससे जाम लग रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस ने रूट तय करते हुए उसी के अनुसार ई-रिक्शा के संचालन की रुपरेखा तैयार की। इसके तहत बढ़ौली चौराहे के पास ई-रिक्शा को रोककर उनके पंजीयन सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू हुई। इस पर ई-रिक्शा चालक भड़क उठे।
दोपहर में बड़ी संख्या में एकत्रित चालकों ने चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह सड़क पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे यातायात विभाग के एसआई भरत राय ने नियमों के बारे में समझाया और कोतवाली पहुंचकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठकर समाधान निकालने की बात कही, तब ई-रिक्शा चालक शांत हुए। इसके बाद कोतवाली में यातायात सीओ विनोद कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक अमित सिंह, एआरटीओ धनवीर यादव सहित की मौजूदगी में वार्ता हुई, जिसमें रूट से ही ई-रिक्शा के संचालन का निर्णय लिया गया। इसकी अनदेखी पर अफसरों ने कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ऐसे होगा ई-रिक्शा कलर कोड
कोतवाली में हुई बैठक में नगर क्षेत्र के लिए ई-रिक्शा के चार रूट तय किए गए। प्रत्येक रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा का कलर कोड भी निर्धारित किया गया। इसके तहत रुट नंबर एक घोरावल पर हरा, रुट नंबर दो मधुपुर रोड पर पीला, रूट नंबर तीन उरमौरा पर नीला और रूट नंबर चार पन्नूगंज रोड पर लाल रंग वाले ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। सीओ यातायात विनोद सिंह ने बताया कि सभी ई-रिक्शा चालक इसके अनुसार अपने वाहन दुरुस्त कर लें। कागजात भी पूर्ण करा लें। नियमों का उल्लंघन पर वाहन दौड़ाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें