फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चोपन व सलखन में मृत मिले कौवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/सलखन। डाला के बाड़ी इलाके में तीन दिन पहले मृत मिले कौवों की रिपोर्ट अभी भोपाल से आई नहीं कि अन्य जगहों में भी शनिवार को कौवों के मरने की सूचनाएं मिलीं। चोपन और सलखन में पांच कौवे मरे मिले। इन्हें पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने जिले की चारो टीमों को हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

चोपन के हिल कालोनी में सुबह एक कौवा मरा मिला तो आसपास लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दी। तभी अवकाशनगर और डाकघर परिसर में भी कुल तीन कौवों के मरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पशु चिकित्साधिकारी डा. सत्य प्रकाश ने कहा कि मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इनकी मौत या तो ठंड लगने से हुई है या तो कीटनाशक दवाओं से। इन दिनों खेतों में किसान कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हैं। संभव है कि कौवे वहीं कीटनाशक खाकर मर गए होंगे। वैसे हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सलखन के आदिवासी हॉस्टल में भी दो कौवों के मरने की सूचना मिली।
टॉस्क फोस की बैठक में बनेगी रणनीति
जिले में बर्ड फ्लू पांव न पसारने पाए इसलिए पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि चार टीमें 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जहां भी कोई सूचना मिले तत्काल हकीकत देखें। इसके साथ जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक की जाएगी। डाला में जो कौवे मृत मिले थे उनका पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें ठंड से मौत की जानकारी मिली है। भोपाल लैब की रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें