फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूल और पंचायत भवन में कोरोना मरीज होंगे आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना महामारी के फैलाव पर रोक लगाने की दिशा में सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिया गया है। शासन स्तर से जिला प्रशासन को राजकीय स्कूलों, पंचायत भवन समेत अन्य सरकारी भवनों को आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया गया है। जिन कोरोना मरीजों के पास होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं होगी उन्हें यहां रखा जाएगा। डीएम अभिषेक सिंह ने मातहतों को इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अब पंचायती राज विभाग लगातार राज्यों को एडवाइजरी जारी कर सचेत कर रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिए पहल तेज की दी गई है। डीएम के निर्देश पर जिले के 629 ग्राम पंचायतों में एक-एक कोरोना निगरानी समिति गठित की जा रही है। समितियों को ऑक्सीमीटर, पल्स मशीन समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लक्षणयुक्त व्यक्तियों का ऑक्सीजन आदि की जांच कर अधिकारियों को सूचित कर सकें। वहीं अब सरकारी भवनों को आइसोलेशन सेंटर बनाने की तैयारी भी तेज की दी गई है। पंचायत भवन, स्कूल, सरकारी इमारतों को आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है। जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं होगी उन्हें यहां आइसोलेट कर उनका उपचार किया जाएगा।
जरूरत के अनुसार जिले के राजकीय स्कूलों, पंचायत भवन समेत अन्य सरकारी भवनों को आइसोलेशन सेंटर बनाया जाएगा। जिन कोरोना मरीजों के पास होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं होगी उन्हें यहां रख कर उपचार करने की व्यवस्था की जाएगी। - विशाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें