फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को किया नमन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती में श
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उन्होंने मजबूत भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर बूथ अध्यक्षों और बीएलओ से संबंधित सूची तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद खान ने कहा कि नगर के बूथों और बीएलओ की सूची तैयार है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी मजबूती से तैयार है। पूर्व शहर अध्यक्ष राजू त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी से सभी बूथों की सूची प्राप्त हो चुकी है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर लोग समय रहते उसे ठीक करा लें। इस मौके पर जगदीश मिश्रा, फरीद खान, राजीव त्रिपाठी, रामबली पांडेय, शरद पनिका, संगीता श्रीवास्तव, राहुल जैन, आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा और संतोष सिंह नेताम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें