फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनुपस्थित महिला सचिव समेत दो को नोटिस, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र प्रताप सिंह ने साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सचिव समेत दो अनुपस्थित मिले। उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि घोरावल ब्लॉक के शाहगंज स्थित बी-पैक्स के निरीक्षण में सचिव पूजा सिंह पटेल अनुपस्थित मिलीं। समिति भी बंद थी। परिर की सफाई की स्थिति दयनीय मिली। समिति के कार्यों में रुचि भी नहीं लिए जाने की बात सामने आई। इस समय रबी सीजन चल रहा है, जिसमें किसानों को समय से उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। बगैर किसी सूचना के समिति बंद कर सचिव के कार्यक्षेत्र से बाहर रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जनवरी का वेतन रोकते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जमगांव समिति के सचिव उदय प्रताप सिंह भी अनुपस्थित मिले। हालांकि प्रभार वाले साधन सहकारी समिति दुरावल पर उपस्थित थे। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। अन्य साधन सहकारी समितियों पर सचिव उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें