फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में तीन सचिव, दो प्रधान को नोटिस, एक सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने शनिवार को कोन ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण कार्य देखा। कहीं कार्य बंद मिला तो कहीं काम अधूरा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। एक ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जबकि तीन सचिव और दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि उन्होंने निगाही में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया जहां कार्य पूर्ण मिला। गिधिया और खरौंधी में भी सामुदायिक शौचालय की छत बन गई थी। पंचायत भवन की मरम्मत हो रही थी। उन्होंने यहां के सचिव शुभम सिंह को जल्द कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। खेतकटवा में पंचायत भवन का कार्य खोदाई स्तर तक मिला और शेष कार्य बंद मिला। इस पर उन्होंने सचिव और प्रधान को कड़ी फटकार लगाई। दोनों को ही नोटिस जारी किया गया है। सामुदायिक शौचालय का कार्य भी नींव स्तर का कार्य हुआ है। मिश्री गांव में सामुदायिक शौचालय का कार्य बेहतर पाया गया। कुड़वा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का कार्य छत स्तर पर रुका मिला। सामुदायिक शौचालय का कार्य ठीक न होने पर उन्होंने प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि पिपरखाड़ ग्राम पंचायत में शौचालय का कार्य में केवल नींव खोदाई तक कार्य पाया गया। उन्होंने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति किया। चेरवाडीह ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का कार्य बंद मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधान को फटकार लगाई। साथ ही उन्हें नोटिस जारी की। यहां सामुदायिक शौचालय का कार्य छत स्तर पर पाया गया। यहां के सचिव अभिषेक सिंह को भी उन्होंने नोटिस जारी किया। डीपीआरओ ने चेताया कि यदि कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो पंचायत सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें