फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निर्माण कार्य की धीमी गति पर प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने रविवार को कोन क्षेत्र के हर्रा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन स्वच्छ जल पंप हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वाटर टैंक, पानी सप्लाई के लिए लगाई गई मशीनों व यंत्रों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने अन्य निर्माण कार्य की प्रगति धीमी देख नाराजगी जताई। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री का विशेष ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता की जांच भी समय-समय पर की जाय।
बीएसएस को नोटिस : सोनभद्र। चोपन ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेहरा टोला में डीएमएफ मद से लगे सोलर आरओ प्लांट का डीएम ने निरीक्षण किया। आरओ सिस्टम को चालू कराकर पानी की गुणवत्ता देखी। विद्यालय में टाइल्स नहीं लगी मिली। सफाई का भी अभाव था। डीएम ने सीएनडीएस के जेई को निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रावली पर गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने बीएसए के विद्यालय में आने की स्थिति की जानकारी ली तो पता चला कि वह विद्यालय में नहीं आए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम ओबरा प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें