फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानक से अधिक तीव्रता की ब्लॉस्टिंग पर चार खदान संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में मानक से अधिक तीव्रता की ब्लास्टिंग के कंपन से खनन क्षेत्र से गुजरने वाली हाईटेंशन टावर के अस्तित्व पर खतरे की आशंका खान सुरक्षा निदेशालय ने जताई है।
विज्ञापन

बीते 12 नवंबर को खान सुरक्षा निदेशालय ने खनन क्षेत्र के कुछ खदानों में जांच की थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि खदानों से महज कुछ दूरी से गुजर रही हाईटेंशन टावर को उच्च तीव्रता वाले ब्लास्टिंग से खतरा हो सकता है।
इसके लिए उन्होंने खनन कार्य करने वाली कुछ फर्मों को नोटिस भेजकर ब्लास्टिंग के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के ओबरा व डाला क्षेत्र में स्थापित खदानों के ऊपर से कई हाईटेंशन टावर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसे देश व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली आपूर्ति की जाती है। हाईटेंशन टावर के ठीक नीचे और आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे खनन की वजह से किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इसे लेकर खान सुरक्षा निदेशालय, वाराणसी की टीम ने गत 12 नवंबर को खनन क्षेत्र स्थित कुछ खदानों का निरीक्षण किया था। खान सुरक्षा निदेशक वाराणसी राजीव कृष्ण की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान चार खदानों में धात्विक खान विनियम 1961 से जुड़े नियमों का उल्लंघन होना पाया गया है।
संबंधित खदानों में काम करने वाली फर्मों और उनके मालिकों से प्रावधानों के पाए गए उल्लंघन और सुरक्षा से जुड़े जरुरी उपायों का निराकरण कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। इस संबंध में खान सुरक्षा निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर राजीव कृष्ण कुमार का कहना है कि एनजीटी के आदेश पर बीते 12 नवंबर को टीम ने भ्रमण किया था। इसकी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें