फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 30 बीएलओ को नोटिस, दो का वेतन रोका, सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
मतदाता पुननिरीक्षण का जांच करते डीएम बीएन सिंह। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत जानने के लिए डीएम बद्रीनाथ सिंह ने रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। विकास खंड चतरा और नगवां के कई बूथों पर नाम फीडिंग, गणना प्रपत्र वितरण और जमा किए गए प्रपत्रों का अवलोकन किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद सफाई कर्मी को निलंबित करने, एक शिक्षामित्र और शिक्षक का वेतन रोकने की संस्तुति की। वहीं, दु्द्धी में एसडीएम ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 30 बीएलओ को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

डीएम रॉबर्ट्सगंज नगर के बाद प्राथमिक विद्यालय तियरा कला, बरइल, लसड़ा, बीआरसी चतरा में चल रहे एसआईआर की प्रगति जानी। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरइल में तैनात सफाई कर्मी इंद्र बहादुर गैरहाजिर था। इस पर उन्होंने डीपीआरओ को सफाई कर्मी को निलंबित करने और पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह बीएलओ की उपस्थिति जांच के दौरान अनियमितता मिली। विकास खंड नगवां के प्राथमिक विद्यालय दरेव के बीएलओ शिक्षामित्र विक्रम सिंह और चोपन के प्राथमिक विद्यालय बिल्ली द्वितीय में तैनात सहायक अध्यापिका अर्चना तिवारी अनुपस्थित थीं। डीएम ने दोनों का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश बीएसए को दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीआईओएस जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, दुद्धी में एसडीएम ने बूथों का दौरा कर विशेष पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान काम की प्रगति धीमी होने और लापरवाही बरतने पर उन्होंने 30 बीएलओ को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें