फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन से कम पर कुछ भी मंजूर नहीं

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने की पुरजोर मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांगों की अनदेखी की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। धरने में मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, पीडब्लूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ, ग्राम्य विकास विकास मिनिस्ट्रीयल संघ, कोषागार कर्मचारी संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ आदि के कर्मचारी अपने संघ के बैनर तले शामिल हुए। धरने में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू न करने से कर्मचारियों में रोष है। कहा कि एक अप्रैल 2005 से पूर्व से प्रविक्षाधीन राजस्व लेखपाल व अन्य संवर्ग को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित किया जाय। राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के रोके गए व समाप्त किए गए महंगाई व अन्य भत्ते बहाल किया जाय। वक्ताओं ने केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों पर निर्णय होने के बाद प्रदेश के कार्मिकों को भी केंद्र के समान भत्ते की मांग उठाई। साथ ही विभागीय विवाद समाधान फोरम को सक्रिय करने, सफाई कर्मी, राजस्व संग्रह अमीन लिपिक संवर्ग एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, इं. सुनील पांडेय, इं. प्रवीण मिश्रा, मो. सलाउद्दीन, अरूण कुमार सिंह, मनोज कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें