फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने देखी वनवासी समागम की तैयारियां

विज्ञापन
बभनी सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में वनवासी समागम स्थल का जायजा लेते डीएम चंद्र विजय सिंह व एसप? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण सेवाकुंज आश्रम में 15 नवंबर को होने वाले वनवासी समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आदिवासी गौरव बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन संभावित है। सोमवार को डीएम, एसपी ने आश्रम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ परिसर में होने वाले कार्यक्रम के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पहले रूट की जानकारी ली। हेलीपैड, ग्राउंड, विश्राम कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को निर्देश दिया। प्रदेश सह संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। वर्षों से वंचित समाज अपने हक को वनाधिकार के तहत पट्टा के रूप में प्राप्त करेगा। यह उत्तर प्रदेश का पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश में निवास करने वाली सभी जनजातियों की लोक संस्कृति की प्रस्तुति होगी। गोरखपुर से वनटागियां, चित्रकूट से कोल, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर से थारू, बुंदेलखंड की टीम और सोनभद्र से खरवार, गोंड, घसिया, धांगर, चेरो, बैगा की टीम अपने अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। सहमंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी विजय शंकर मिश्र, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें