फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिर्फ रेशम की डोर नहीं, सोने- चांदी के ब्रेसलेट से भी सजेगी भाईयों की कलाई

विज्ञापन
राखी की खरीदारी करती युवतियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार आकर्षक राखियों के साथ सोने और चांदी की राखियों से भाइयों की कलाई सजेगी। यही कारण है कि आभूषण की दुकान पर एक से बढ़कर एक डिजाइन की सोने चांदी की राखियां आ गई हंै। इसे खरीदने के लिए लोग जुटने भी लगे हैं।
विज्ञापन

इस बार रक्षा बंधन दिन भर मनाया जाएगा। सावन के अंतिम सोमवार के बाद अब राखी की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दूसरी तरफ हाथ पर सजी राखियों को वर्ष भर पहनने का क्रेज भी बढ़ रहा है। इसी वजह से अब रेशम की डोर के साथ लोग सोने और चांदी की राखियों की भी खरीदारी कर रहे हैं। इसे हाथों में ब्रेसलेट के तौर पर पहन कर भाई बहन के प्रेम को प्रदर्शित करते हैं।
इसी कारण आभूषण की दुकानों पर एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखियां आ गई हैं। स्वर्ण आभूषण व्यवसायी विजय सोनी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से सोने चांदी की राखियों का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन

इसी वजह से उसी डिजाइन की राखियों को मंगाया जा रहा है। वहीं जय ज्वेलर्स के अधिष्ठाता जय कुमार ने बताया कि चांदी की राखी दो सौ रुपये से शुरू होकर दस हजार रुपये तक में उपलब्ध है। लाेगों को रेशम के धागे में गूंथी चांदी की राखी अधिक पसंद आ रही है। वहीं कुछ युवा ब्रेसलेट की तरह की राखियों को पसंद कर हैं।
विज्ञापन

वहीं सोने की राखी चार हजार रुपये से मिल रही है। वजन के हिसाब से राखी की कीमत बढ़ती जाएगी। लोगों के क्रेज को देखते हुए अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें