फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा महीने में 10 प्रतिशत भी नहीं हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में खुले क्रय केंद्रों पर धीमी गति से धान खरीद की वजह से अभी तक लक्ष्य का दस फीसदी भी धान की खरीद नहीं हुई है। अभी सिर्फ 8.57 प्रतिशत ही धान खरीद हुई है। धान खरीद के लिए खुले कुल 75 केंद्रों में से 73 केंद्रों पर खरीद हो रही है। अभी नौडीहा और अतरैलिया क्रय केंद्र पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों की मानें तो बेमौसम हुई बारिश की धान खरीद प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जिले में इस साल 15 अक्तूबर से खरीद शुरू हुई है। धान खरीद के लिए खोले गए 75 क्रय केंद्रों पर एक लाख 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद की जानी है। अभी दो क्रय केंद्र नगवां ब्लॉक के नौडीहा और चतरा ब्लॉक के अतरैलिया पर धान खरीद शुरू नहीं हुआ है। इससे अभी 73 क्रय केंद्रों पर कुल 1711 किसानों से 98502 क्विंटल ही धान खरीद हुई है। अकेले राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान स्थित धान क्रय केंद्र पर 3700 क्विंटल धान खरीद हुई है। यहां अब तक 80 किसान धान बेच चुके हैं। बेमौसम हुई बारिश की वजह से किसानों का धान भीग जाने से क्रय केंद्रों पर कम किसान धान लेकर पहुंचे, इससे भी धान खरीद प्रभावित हुई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 73 धान क्रय केंद्रों पर अब तक 98502 क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है। नौडीहा और अतरैलिया क्रय केंद्र पर एक-दो दिन में धान खरीद शुरू हो जाएगी। बारिश की वजह से धान खरीद प्रभावित हुई है। लक्ष्य की तुलना में अब तक 8.57 प्रतिशत धान खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें