नगर पालिका, नगर पंचायतों और जिला अस्पताल में अलाव की व्यवस्था न होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर अलाव जलवाने की मांग की।
सपा नेता राजकिशोर सिंह ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में तथा जिला चिकित्सालय में इतनी ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था समुचित रूप से नहीं की गई है। इस मौके पर मन्नू पांडेय, विराट पाठक, अंकित सिंह राठौर, व्योम सिंह, रत्नेश केशरी, संजय केशरी, राजेश आदि रहे।