राबर्ट्सगंज ब्लॉक के निपराज गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करते जिला प्रोबेशन अधि?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर विकास खंड क्षेत्र में सोमवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन ने कई कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार वितरण प्रणाली की दुकानों पर नोडल अधिकारी नहीं मिले। डीपीओ ने जांच आख्या डीएसओ को भेजी।
सोमवार की सुबह दस बजे जिला प्रोबेेशन अधिकारी ने अमौली, बसौली, बहुआर, घुरमा, बढ़ौली, निपराज, बघुआरी वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच की। उन्होंने कोटेदारों और ग्रामीणों से वितरण के बारे में जानकारी ली। डीपीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बहुआर, घुरमा, गोरडीहा और छपका के कोटे की दुकान पर नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी को रिपोर्ट भेज दी है।
बता दें कि जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कोटे की दुकानों पर शिक्षक, लेखपाल, सेक्रेटरी को नोडल के रूप में तैनात किया है। उनकी मौजूदगी में अनाज का वितरण कराना है। लेकिन शिकायत मिली थी कि अधिकांश नोडल बनाए गए कर्मी वितरण के समय कोटे की दुकानों पर मौजूद नही रहते हैं। इसकी जांच के लिए डीएम ने कुछ जिलास्तरीय अधिकारियों को नामित किया है।