फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने लिया कोविड अस्पताल में सुविधाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड 19 के लिए जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर व कलेक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था के बारे में मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात कर जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नंबर 13 हर्ष नगर के मलिन बस्ती में पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में बैठक कर कोविड के मरीजों के इलाज व संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने कोविड अस्पताल में भर्ती 51 मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध कराए जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे 115 मरीजों की नियमित रूप से देखभाल व इलाज के लिए उनके संपर्क में रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कोविड मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं पर संतोष जताया। साथ ही आगाह किया कि कोविड मरीजों के इलाज में लापरवाही किसी भी स्तर भी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी कोविड के लक्षण दिखें, वहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की तुरंत जांच करें, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। बैठक के बाद उन्होंने जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नंबर 13 हर्ष नगर के मलिन बस्ती में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें