फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकिंग में गिरावट पर नोडल अफसर ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। देश के 112 पिछड़े जनपदों यानी एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के फरवरी माह की डेल्टा रैंकिंग में सोनभद्र की स्थिति काफी खराब आने पर जिले के नोडल अफसर एवं श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि नीति आयोग के जिन दो संकेतांकों में बीते माह की अपेक्षा गिरावट आई है उसकी गहन समीक्षा रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही कैसे इन संकेतांकों में प्रगति लायी जाए इसकी कार्ययोजना भी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों देश के सभी 112 एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में कराए गए कार्यों की गत माह से तुलना करती हुई डेल्टा रैंकिंग नीति आयोग की ओर से जारी की गई। नीति आयोग के डैस बोर्ड पर जारी रैंकिंग के अनुसार जिले के 112वीं रैंक मिली है। यानी देश में सबसे खराब स्थिति है।
जनवरी माह की रैंकिंग में भी जिले को 102 वीं रैंक मिली थी। यानी लगातार गिरावट आ रही है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के कुल छह संकेतकों की अलग-अलग रैंकिंग दिखायी गई है। सबसे खराब स्थिति स्वास्थ्य एवं पोषण की है। जिला प्रशासन भी इस बात को मानता है कि रैंक गिरने की प्रमुख वजह स्वास्थ्य एवं पोषण की रैंकिंग में गिरावट है। इसे जिले के नोडल अफसर ने गंभीरता से लिया है। उन्होने एक अप्रैल को भेजे पत्र में इसका उल्लेख भी किया है। पत्र में लिखा है कि सोनभद्र जिले के दो संकेतांकों स्वास्थ्य एवं पोषण तथा वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास की प्रगति में गत माह की तुलना में गिरावट आई है। ऐसे में इसकी गहन समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही इन संकेतांकों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर भी प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

पिछले कुछ माह में क्या रही है रैंकिंग
जिले की डेल्टा रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है। नीति आयोग के डैस बोर्ड पर प्रदर्शित सूचना पर गौर करें तो जुलाई महीने की रैंकिंग में जिले को पहला स्थान मिला था। उसके बाद अगस्त में 108वीं रैंक। सितंबर में पुन: चौथी रैंक प्राप्त हुई। फिर गिरावट शुरू हो गई। अक्टूबर में 48, नवंबर में 79 हो गई। हालांकि दिसंबर में थोड़ा सुधार हुआ तो 68वीं रैंक मिली। पुन: जनवरी में 102 और फरवरी में 112 पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें