फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का कोई भी व्यक्ति खाद्यान्न के बिना न रह पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की सहुलियतें लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मुहैया करायी जा रही है। किसी भी हाल में जिले का कोई नागरिक खाना, खाद्यान्न के बिना न रहने पाए। जिले में शौचालय के निर्माण के साथ ही बड़ी परियोजनाओं को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्रियाशील किया जाय। उद्योगों को भी भारत सरकार के निर्देशानुसार चालू किया जाय। मंत्री ने जिले के जनप्रतिनिधियों, डीएम, एसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। कहा कि क्वारंटीन सेंटरों को बेहतर तरीके से संचालित किया जाय और सेंटर में रहने वाले मजदूरों, लोगों को खाना, पानी, दवा, सोने आदि की बेहतर व्यवस्था मुहैया करायी जाय। लॉक डाउन की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाय और सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराते हुए मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं नागरिकों को मुहैया करायी जाय। उन्होंने सामुदायिक किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को पका-पकाया खाना मुहैया कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें