बभनी। एनटीपीसी रिहंद नगर एचआर विभाग ने गाइड लाइन जारी करते हुए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि बिना विभागाध्यक्ष के अनुमोदन के बाहर न जायें। वहीं धनवंतरी अस्पताल रिहंद नगर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेनू सक्सेना ने अगले आदेश तक के लिए ओपीडी बंद कर दिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए एनटीपीसी एचआर विभाग हेड केएस मूर्ति ने अपने समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि बगैर किसी जरूरी काम के अनावश्यक बाहर न जायें। जरूरी काम से ही घर, कमरे से बाहर निकलें। परिसर से बाहर जाने के लिए विभागाध्यक्ष का अनुमोदन जरूरी है। एचआर विभाग के श्रीमूर्ति ने बताया कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह गाईड लाईन जारी किया गया है। ताकि अपने को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सूरक्षित रखें। विशेष परिस्थितियों में जरिए दूरभाष चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं।