फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अस्पतालों में नो मास्क नो एंट्री लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण के मामले में फिर तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले के कोरोना संक्रमित दस मरीज मिले। चार मरीज स्वस्थ हुए। जिले में सक्रिय कुल मामलों की संख्या 47 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

अप्रैल में जिले के विभिन्न इलाकों में करीब 90 मरीज मिल चुके हैं। सक्रिय केस की संख्या 47 है। मंगलवार को घोरावल ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में कुल छह मरीज मिले। दुद्धी में दो, म्योरपुर व बभनी में एक-एक संक्रमित मिले। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने कुल 13 हॉटस्पाट घोषित हैं। उस क्षेत्र को ही हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, जहां दो-तीन से अधिक मरीज मिले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जिले के सभी कार्यालयों और अस्पतालों, स्कूलों सहित अन्य को अलग-अलग बिंदू पर गाइडलाइन जारी की गई है। वृद्धों व बच्चों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ना ले जाने, अनावश्यक शारीरिक संपर्क हाथ मिलाने और गले मिलने से बचने, किसी ब्यक्ति से संपर्क होने पर सेनेटाइजर और साबून से हाथ धोने, नाक, मुंह व चेहरे को बार-बार छूने से बचने की सलाह दी गई है। सर्दी, जुखाम, बुखार या फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति से संपर्क में आने से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान देने, सार्वजनिक स्थानों पर बार-बार प्रयोग होने वाली सतहों को छूने से बचने की सलाह दी गई है। स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग कराने, बच्चों को दूर-दूर बैठाने की अपील की गई है। वहीं दरवाजे और खिड़कियों को सेनेटाइज कराते रहना होगा। अस्पतालों में नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू होगा। प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग करने की अपील की गई है। इसके साथ ही कई अन्य निर्देश जारी किए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें