फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नो हेलमेट नो फ्यूल हुआ फेल, न अफसर सजग दिखे न पंपकर्मी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित एक पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल पर परेशान बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सोमवार से शुरू हुए नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का असर नहीं दिख रहा। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किए थे कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके बावजूद पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों को तेल दिया गया।
विज्ञापन

जिले में एक सितंबर से नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। अभियान के पहले दिन सोमवार को लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर नियमों की धज्जियां उड़ीं। उम्मीद थी कि दूसरे दिन से नियमों में सख्ती देखने को मिलेगी।
मंगलवार को पड़ताल में राॅबर्ट्सगंज के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल दिया गया। कहीं कोई रोक टोक पंप कर्मियों की ओर से नहीं की गई। अधिकांश इलाकों में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को लेकर किसी तरह से पंपलेट या बैनर नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जागरूकता के अभाव में लोग बिना हेलमेट के पंप पर पहुंच जा रहे हैं। जो जबरन तेल लेने का दबाव भी बना रहे हैं। नोकझोंक से बचने के लिए पंपकर्मी भी तेल दे रहे हैं। घोरावल, रामगढ़, बीजपुर, शाहगंज, चोपन सहित कई अन्य इलाकों के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के धड़ल्ले से वाहनों में फ्यूल भरवाते लोग नजर आए।

रॉबर्ट्सगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल पर परेशान बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें