फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से निशा को मिली मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राजस्थान भवन में मारवाड़ी महिला मंच के चुनाव में शामिल महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष निशा अग्रवाल के अध्यक्षता में नगर स्थित राजस्थान भवन में रविवार को बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसके बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से पुन: निशा अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। पायल गोयल को महामंत्री और निक्की कनोडिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच आगे भी इसी तरह सामाजिक और जन उपयोगी कार्यक्रम करता रहेगा। पूर्व अध्यक्ष सुनीता सराफ, अनीता कनोडिया, पूनम केडिया, नीता झुनझुनवाला, अंशिका झुनझुनवाला, निक्की कनोडिया, सुलोचना सांवरिया, अर्चना अग्रवाल, ज्योति मित्तल, सुनीता सावरिया, अंकिता केजरीवाल, रितु जालान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें