फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे साल की वृद्धा मिली संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में दूसरे दिन रविवार को भी 90 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ब्रह्म नगर निवासी वृद्धा का सैंपल एक जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने संक्रमित मिली वृद्धा को कोविड केयर सेंटर मधुपुर में भर्ती कराया गया है। रविवार को पांच लोगों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें एक पाजिटिव व चार निगेटिव मिले। इसके साथ ही अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 50 हो गई है। इनमें से 34 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 16 अन्य का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी लोगों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। रविवार को 141 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेेजे गए। अब तक 6015 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 5367 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 50 पाजिटिव व 5317 निगेटिव मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक कुछ दिन पहले वृद्धा के परिवार के एक सदस्य के सैंपल की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई। जिसमें 90 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पाजिटिव है। रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें एक पाजिटिव व चार निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें