स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौधी में कोन - झारखंड मार्ग पर शुक्रवार को रात करीब आठ बजे हाईटेंशन तार गिरने पर सड़क के किनारे खूंटे से बंधे नौ मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। दो अन्य मवेशी झुलस गए। जानकारी के मुताबिक नसूबुद्दीन,साहेब जान व जन्नत हुसैन ने अपने मवेशियों को रोजाना की तरह अपने घर के सामने बांध रखा था। इसी बीच शुक्रवार को रात करीब आठ बजे ऊपर से जा रही हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से नौ मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी। दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।