फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंडियन राउंड में निधि, अनुराग, रिकर्व में विशिष्टा, रोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता ट
विज्ञापन
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चतुर्थ पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) आर्चरी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में तीसरे दिन इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व राउंड में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स में निधि ने पहला, मानसी ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बॉयज वर्ग में अनुराग यादव पहले, शिवम दूसरे और विशाल प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर कंपाउंड राउंड महिला वर्ग में विशिष्टा, ऋतु शर्मा और वारेन्य राणा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में रोहित, प्रशांत और अभिमन्यु ने बाजी मारी। सीनियर कंपाउंड राउंड में अनिल कुमार ने पहला, रोहित राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में संध्या, भावना और अंबिका ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर रिकर्व राउंड बालक वर्ग में ओम तिवारी पहले, सर्वेश दूसरे और वंश तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में कृष्णा, नंदी और शिवांगी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका योगेंद्र राणा, विकास, कपिल गौतम मौर्य और अभिषेक ने निभाई। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जनपद तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामसकल ने भी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार, अभिषेक यादव, कामता यादव आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें