म्योरपुर सीएचसी में नवनिर्मित एसएनसीयू का शनिवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल के आकस्मिक कक्ष, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, अर्श क्लिनिक का निरीक्षण भी किया।
डीएम ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएनसीयू की स्थापना से म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी ब्लाॅक के 28 दिन के कम आयु वाले बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस वार्ड में ऐसे बच्चे जिन्हें बुखार, स्तनपान न लेना, श्वास संबंधी एवं अन्य संक्रमण के उपचार की सुविधा मिलेगी।
वार्ड में ऑक्सीजन, वार्मर, फोटोथेरेपी व सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था भी कराई गई है। गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को अभी जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। अब उन्हें म्योरपुर सीएचसी में ही उपचार मिल सकेगा।
इस मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह, डॉ. सौम्यजीत, डॉ. संजीव कुमार बिंद, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. मयंक आदर्श, डॉ. अंकित राज सिंह, डॉ. पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहे।