फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को तेज बुखार, अस्पताल में चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र के कहुआनाला श्मशान घाट से रविवार को बरामद नवजात तेज बुखार से पीड़ित है। फिलहाल अस्पताल में ही उसका उपचार चल रहा है। तबीयत में सुधार के बाद उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा जाएगा। उधर, पुलिस नवजात को लावारिस हाल में छोड़ने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कहुआनाला श्मशान घाट पर रविवार की शाम बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग उस ओर पहुंचे तो वहां नवजात को जमीन पर छोड़कर एक महिला-पुरुष तेजी से भागते दिखे थे। नवजात को ईंट पत्थर की बीच रखा गया था। उसे दफनाने की भी आशंका जताई जा रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे को तेज बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को भी उसका उपचार जारी रहा। नवजात को देखने बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। कइयों ने उपचार के बाद उसे गोद लेने की भी इच्छा जाहिर की। हालांकि पुलिस ने साफ मना कर दिया। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नवजात को एक निजी अस्पताल में रखा गया है। उसे 103 डिग्री बुखार है। बाल कल्याण समिति (सीडब्लूडी) को जानकारी दे दी गई है। तबीयत में सुधार के बाद कमेटी उसे ले जा पाएगी। वही तय करेगी कि बच्चे को कहां रखा जाए। उधर, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जांच में नवजात को जिंदा दफनाने की बात प्रमाणित नहीं हुई। ईंट-पत्थर का घेरा बनाकर बच्चे को रखा गया था। इसके बाद भी पुलिस सभी पहलुओं से घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें