फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एसपी ने किया रूट मार्च, यातायात व्यवस्था व ड्यूटी व्यवस्था का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नवागत पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को देर शाम राबर्ट्सगंज नगर में रूट मार्च कर यातायात एवं पुलिस कर्मियों के ड्यूटी व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और अनावश्यक भ्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह व सीओ राजकुमार त्रिपाठी से वार्ता की। कहा कि नगर में किसी प्रकार से बड़े वाहनों का प्रवेश ना हो और अनावश्यक भ्रमण करने वाले वाहनों के प्रति चालान की कार्रवाई की जाए। जाम की व्यवस्था को लेकर नए रूट प्लान बनाते हुए इससे निजात दिलाने को यातायात प्रभारी वागीश विक्रम सिंह व थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज को दिशा निर्देश दिया। कोविड-19 को लेकर एसपी ने कड़े रुख दिखाते हुए बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देशित किया। वहीं ड्यूटी पीरियड को लेकर संबंधित सर्किल व हल्का क्षेत्रों में प्रभारियों को रात में गश्त करनेे को निर्देशित किया। सर्किल प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ड्यूटी चार्ट को गंभीरता पूर्वक लेते हुए ड्यूटी लगाएं। इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने पर आने वाले हर फरियादियों की फरियाद सुनी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें