गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और नगर के प्रमुख स्थलों पर अभी तक प्याऊ अथवा वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
नगर के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय, थाना और नगर पंचायत के नए और पुराने कार्यालय पर तो वाटर कूलर की व्यवस्था कर दी गई है।
महावीर चौक, डिबुलगंज अस्पताल चौराहा, दो नंबर गेट, काशीमोड़, नेहरू चौक औड़ीमोड़, शापिंग सेंटर गेट, अनपरा मोड़, रेणुसागर मोड़, ककरी मोड़, रेहटा मोड़ हाईवे के तिराहे हैं। इन जगहों पर दिन भर में हजारों लोग बसों का इंतजार करते हैं।
वाटर कूलर तो दूर प्याऊ तक की सुविधा नही है। इस कारण पीने के पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी होती है। नगर बनने के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
सभी वार्डों में जगह चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी प्रमुख स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
-अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा।