फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिभार वापस न हुअा तो छात्र कर्फ्यू

Tue, 09 Jun 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय छात्र समस्या निवारण मंच के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संयोजक विकास सिंह चीकू की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन


 बैठक में स्थानीय पीजी कालेज में प्रवेश शुल्क वृद्धि एवं ओबरा, डाला, चुर्क के छात्र-छात्राओं को मिल रहे अधिभार को पुन: लागू करने को लेकर चर्चा की गई। कहा कि महाविद्यालय प्रशासन प्रवेश शुल्क वृद्धि में कमी एवं मिल रहे अधिभार को बहाल नहीं किया गया तो मंच के कार्यकर्ता जल्द ही महाविद्यालय में छात्र कर्फ्यू लगाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


सभासद विपिन कश्यप ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद का बड़ा क्षेत्र गरीब और आदिवासी क्षेत्र है, जिससे कई छात्र आनलाइन फार्म नहीं भर पा रहे हैं तथा फीस वृद्धि होने से तथा अधिभार खत्म होने के कारण प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में आलोक पांडेय, नवीन, रवि श्रीवास्तव, सुरेंद्र, संजय तिवारी, पवन पाठक, कमल वर्मा, संजय, आरिफ खान उपस्थित रहे। संचालन संदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें