फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने की 15.57 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि, 84.46 मिलियन टन कोयला का प्रेषण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ने बीते वर्ष की तुलना में समान अवधि में कोयला उत्पादन व प्रेषण दोनों में वृद्धि दर्ज की है। नवंबर के अंत तक कंपनी ने कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए 15.57 फीसदी वृद्धि के साथ 80.46 मिलियन टन कोयला उपभोक्ताओं को प्रेषित किया।
विज्ञापन

कोयला उत्पादन में भी विगत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.94 प्रतिशत वृद्धि के साथ कंपनी ने 75.11 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। कंपनी ने 24 नवंबर को अपनी स्थापना से अभी तक एक दिन का सबसे अधिक 4.15 लाख टन कोयला प्रेषित किया था। विगत 24 नवंबर को ही एनसीएल ने कुल 111 कोयले की रैक उपभोक्ताओं को भेजी है। इसमें 42 रैक इंडियन रेलवे के माध्यम से सुदूर उपभोक्ताओं को भेजी गई। एनसीएल को वित्त वर्ष 2021-2022 में 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 126.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण का लक्ष्य दिया गया है। एनसीएल 10 अत्याधुनिक, मशीनीकृत ओपन कास्ट कोयला खदानों से राष्ट्र का लगभग 16 प्रतिशत कोयला उत्पादन करती है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 115 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें