फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने आक्सीजन प्लांट के लिए दिया 10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शुक्रवार को मुलाकात की और कोविड के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार की लड़ाई को मजबूती देने के लिए 10 करोड़ की मदद राशि प्रदान किया । कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल की निरंतर निगरानी, मार्गदर्शन और सहयोग से इस कार्य को समय रहते मूर्तरूप देना संभव हो सका। इस मुलाकात के दौरान एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) विमलेंदु कुमार भी उपस्थित रहे। एनसीएल ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को 10 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। एनसीएल के इस सहयोग से भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर और सागर में संचालित मेडिकल कॉलेजों में 1500 एलपीएम क्षमता के पांच पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। सीएमडी ने मुख्यमंत्री से सिंगरौली जिले में माइनिंग एवं मेडिकल कॉलेज खोलने एवं निर्माणाधीन हवाई अड्डे को शीघ्र पूरा कराने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें