फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला प्रेषण में एनसीएल का नया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। कोल फील्ड्स ने शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक कोयला भेजकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । एनसीएल ने स्थापना से अबतक बीते दिन एक दिन में सर्वाधिक 3.76 लाख टन कोयला भेजा।
विज्ञापन

एनसीएल ने उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 20-21 में एक दिन का सर्वाधिक कोयला उत्पादन किया। एनसीएल ने बीते दिन 4.02 लाख टन कोयला उत्पादन किया है जो इस वित्तीय वर्ष में किए गए किसी भी एक दिन के उत्पादन से अधिक है। इसमें शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 3.76 लाख टन कोयला भेजा। एनसीएल की इस उपलब्धि पर एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा और कार्यकारी निदेशक मंडल ने एनसीएल कर्मियों को बधाई दी है। वित्तीय वर्ष 20-21 में कोविड-19 जैसी विषम परिस्थितियों में भी एनसीएल के श्रमवीरों के परिश्रम से कंपनी अपने लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर उत्पादन व प्रेषण कर रही है और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए निर्बाध कोयला आपूर्ति कर रही है। एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 20-21 में अपने वार्षिक लक्ष्यों का पीछा करते हुए 5.4 फीसदी की वृद्धि के साथ लगभग 77.4 मिलियन टन उत्पादन कर लिया है। एनसीएल ने 113.25 मिलियन टन वार्षिक कोयला प्रेषण के लक्ष्य में से अब तक लगभग 73.16 मिलियन टन कोयला का प्रेषण किया है। एनसीएल के इस प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि एनसीएल एक बार फिर अपने लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन व प्रेषण करेगी। एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 19-20 में अपने लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें