फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फूंके वाहन, सीमाओं पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पड़ोसी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरचुआ सीआरपीएफ कैंप से पांच किमी. दूर सड़क निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। सोमवार की अलसुबह घटना को अंजाम दिया गया। वाहनों में एक टीपर और एक मिक्चर मशीन भी शामिल है। उधर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बचने के चक्कर में नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। एसपी ने सीमाओं पर फोर्स को अलर्ट कर दिया है। नक्सल- दुरूह क्षेत्रों के मुखबिरों को भी सतर्क रहने का फरमाना जारी किया गया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बलरामपुर जिले का बदरचुंआ क्षेत्र झारखंड की सीमा से सटा हुआ है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। इससे पूरी संभावना जताई जा रही है कि नक्सलियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पूर्व में भी नक्सलियों द्वारा इस क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की जा चुकी है। वाहनों को आग के हवाले किए जाने की सूचना मिलते हीे बलरामपुर एसपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार झारखंड के नक्सली यूपी के सोनभद्र, चंदौली समेत अन्य जिजों में अपना पैठ जमाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन यूपी पुलिस व सीआरपीएफ की टीम की लगातार सर्चिंग से वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। उधर, पड़ोसी राज्य में नक्सली घटना होने की खबर मिलते ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है। बार्डरों पर तैनात पुलिस कर्मी संदिग्धों की तलाशी ले रहे हैं। जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर पर नक्सली वारदात होने की खबर मिलते ही बार्डरों पर फोर्स अलर्ट कर दिया गया है, ताकि पड़ोसी राज्यों की पुलिस का दबाव पड़ने पर जिले में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें